6 December 2024 Current Affairs MCQS in Hindi

1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट का

उद्धघाटन कब करेंगे ?

(A) 7 दिसंबर

(B) 8 दिसंबर

(C) 9 दिसंबर

(D) 10 दिसंबर

Show Answer

(C) 9 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समित का उद्धघाटन करेंगे। 9-11 दिसंबर तक चलने वाला यह तीन दिवसीय कार्यक्रम राजस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि राज्य का लक्ष्य अपने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और निवेश आकर्षित करना है।

2. हाल ही में भारत सरकार कहां प्रथम अष्ट लक्ष्मी महोत्सव आयोजित करेगी ?

(A) जयपुर

(B) नई दिल्ली 

(C) लखनऊ

(D) मुंबई

Show Answer

(B) पहला अष्टलक्ष्मी महोत्सव दिल्ली के भारत मंडपम में 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिल्प, कला, संस्कृति ओर पूर्वोतर क्षेत्र की विविधता का मिश्रण व्यावसायिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आठ राज्य मंडप और एक ग्रामीण हाट बाजार होगा, जहां कई ग्रामीण स्थानों से 320 जमीनी स्तर के कारीगर / किसान आएंगे।

3. हाल ही में भारत और कौनसा देश मिलकर नौसेना के लिए इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम को डिजाइन करेंगे ?

(A) ब्रिटेन

(B) रूस 

(C) जापान

(D) फ्रांस

Show Answer

(A) हाल ही में भारत और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालयों ने पोर्ट्समाउथ में भारतीय नौसेना के लिए इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम के डिजाइन और विकास पर सहयोग पर आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन क्षमता साझेदारी की तीसरी संयुक्त कार्य समूह बैठक का हिस्सा हैं। यह समझौता उन्नत प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

4. हाल ही में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने किस कंपनी के साथ एक समझोता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ?

(A) L&T

(B) जॉन कॉकरिल इंडिया लिमिटेड

(C) टाटा स्टील

(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

(B) हाल ही में महारत्न, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मुंबई में वैश्विक जॉन

कॉकरिल समूह की भारतीय शाखा, जॉन कॉकरिल इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, इसका उद्देश्य व्यापक उद्योग विशेषज्ञता और नवाचार और स्थिरता के लिए काम करना है।

5. हाल ही में किस राज्य की सांस्कृतिक हस्तशिल्प विरासत घरचोला को भारत सरकार से GI Tag मिला है ?

(A) असम

(C) गुजरात

(B) ओडिशा 

(D) हरियाणा

Show Answer

(C) हाल ही में भारत सरकार ने गुजरात की एक और सांस्कृतिक विरासत हस्तशिल्प घरचोला को जीआई टैग दे दिया हैं। ओर इसके साथ ही गुजरात को मिले जीआई टैग की कुल संख्या 27 हो गई है, जबकि हस्तशिल्प क्षेत्र में यह 23वां जीआई टैग है । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गरवी गुर्जरी की यह एक और सफलता है।

6. हाल ही में किस देश में बच्चों के सोशल मीडिया बैन का बिल पास हुआ है ?

(A) फ्रांस 

(B) जर्मनी 

(C) इटली

(D) ऑस्ट्रेलिया

Show Answer

(D) हाल ही में कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बड़ा फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन कर दिया गया हैं। यह ऐतिहासिक फैसला लेने वाला ऑस्ट्रेलया पूरी दूनिया में पहला देश बन गया है।

7. हाल ही में किसे इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला है ?

(A) विक्रांत मैसी

(B) रणवीर सिंह

(C) अक्षय कुमार

(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

(A) हाल ही में 55वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में विक्रांत मैसी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 55वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस साल सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए सबसे प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार टॉक्सिक को मिला ।

8. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन कहां किया गया है ?

(A) कान्हा NP

(B) जिम कार्बेट NP

(C) काजीरंगा NP

(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

(C) हाल ही में असम के काजीरंगा में 12वां अंतर्राष्ट्रीय पर्यटम मार्ट आयोजित किया गया।

इसे पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है। यह आयोजन उतर पूर्व भारत की पर्यटन संभावनाओं को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय आगंतुको के सामने प्रस्तुत करता हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जो अपने एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

9. हाल ही में किसने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पोर्टल लांच किया है ?

(A) डॉ. एस जयशंकर

(B) निर्मला सीतारमण

(C) अमित शाह

(D) पीयूष गोयल

Show Answer

(D) हाल ही में पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित दूसरे DPIIT – CII राष्ट्रीय सम्मेलन में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के ईज डूइंग बिजनेस और रेगुलेटरी अफेयर्स पोर्टल का उद्धघाटन किया। यह पोर्टल व्यापार कुशलता बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जवाबदेही को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार और CII की पहलों पर रियल टाइम र्यालय अपडेट प्रदान करता है।

10. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहां नए भारतीय दूतावास का उद्धघाटन किया है ?

(A) पेरिस 

(B) रोम

(C) केनवरा

(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Correct

Q1.

Show Answer

(B) हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इटली की राजधानी रोम में भारतीय समुदाय से मुलाकात को लेकर उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा आज रोम में भारतीय समुदाय और भारत के दोस्तो के साथ बातचीत करके बहुत अच्छा लगा। वही इससे पहले भारतीय दूतावास के नये कार्यालय का उद्धघाटन किया। इस मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि यह द्विपक्षीय साझेदारी का निरंतर विस्तार है।


Disclaimer:
इस लेख में संदर्भित सभी समाचार स्रोत प्रतिष्ठित प्रकाशनों से लिए गए हैं, जिनमें The HinduTimes of IndiaIndia Today, and Press Information Bureau (PIB) शामिल हैं। प्रदान की गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है।

इसके अतिरिक्त, इस लेख में शामिल सभी चित्र AI द्वारा उत्पन्न किए गए हैं और केवल विज़ुअलाइज़ेशन उद्देश्यों के लिए हैं। वे वास्तविक घटनाओं या व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

one Liner Current Affair MCQs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Press ESC to close