11 नवंबर 2024 से संबंधित करेंट अफेयर्स

11 नवंबर का इतिहास

  • 1950 : भारत में पहली स्टीम इंजन चितरंजन रेल फैक्ट्री बनाई गई 
  • 1966 : पंजाब से अलग होकर में हरियाणा राज्य का गठन हुआ। 
  • 1974 : संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी चंपारण सागर देश साइप्रस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1675 : गुरू गोविंद सिंह सिखों के गुरू नियुक्त किये गये थे। 
  • 1913 : स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में `गदर आंदोलन की शुरूआत की ।
  • 1956 : राजधानी दिल्ली में केद्र राज्य बना।

11 नवंबर 2024 से संबंधित करेंट अफेयर्स

नियंत्रण के लिए ऑड-ईवन योजना से लेकर नीति आयोग के जल उत्सव, आईसीएमआर की नई स्वास्थ्य पहल, और भारत के पर्यटन, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान, भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता पहल, अंतर्राष्ट्रीय धन हस्तांतरण में रीयल टाइम ट्रैकिंग, टीबी उन्मूलन के प्रयास और वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत की सफलता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर किया गया है।

गंगटोक में ऑड-ईवन योजना लागू

गंगटोक में ऑड-ईवन योजना लागू

सिक्किम ने गंगटोक में यातायात की भीड़ कम करने के लिए ऑड ईवन योजना लागू की। इस पहल का उद्देश्य गंगटोक में यातायात की भीड़ को कम करना हैं। आदेश के अनुसार मोटर वाहन अधि नियम 1988 की धारा 115 के तहत यह नियम सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक लागू रहेगा।

नीति आयोग का जल उत्सव

नीति आयोग का जल उत्सव

जल प्रबंधन, संरक्षण और स्थिरता के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने के लिए नीति आयोग द्वारा 6 नवंबर से 15 दिवसीय जल उत्सव शुरू किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के विजन का अनुसरण करता है जिन्होंने दिसंबर 2023 में आयोजित तीसरे मुख्य सचिवों के सम्मेलन के दौरान नदी उत्सव की तर्ज पर जल उत्सव का विचार रखा था। जल उत्सव 6 से 24 नवंबर तक 20 आकांक्षी जिलों ओर ब्लॉकों में कार्यान्वित किया जा रहा हैं। जल उत्सव राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा जल शक्ति मंत्रालय की साझेदारी में मनाया जा रहा है।

आईसीएमआर की नई पहल – विश्व में प्रथम चुनौती

आईसीएमआर की नई पहल - विश्व में प्रथम चुनौती

विश्व में प्रथम चुनौती भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा घोषित एक नई पहल हैं। नए कार्यक्रम का लक्ष्य भारतीय वैज्ञानिकों को चुनौतीपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों के लिए नए दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करना हैं। आईसीएमआर के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य अभिनव, लीक से हटकर, भविष्य की अवधारणओं नए ज्ञान के निर्माण को बढ़ावा देना हैं। इसका उद्देश्य ग्राउंड ब्रेकिंग स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों की खोज और उन्नति को बढ़ावा देना हैं। प्रौद्योगिकिया ऐसी होनी चाहिए जिनके बारे में आज तक दुनिया में कभी सोचा, परखा या आजमाया न गया हो।

लंदन में विश्व यात्रा बाजार में भारत का सहभाग

लंदन में विश्व यात्रा बाजार में भारत का सहभाग

पर्यटन मंत्रालय ने लंदन में आयोजित विश्व यात्रा बाजार में भाग लिया। इसका उद्देश्य देश में आने वाले पर्यटन को बढ़ाना और देश को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना हैं । भारत ने राज्य सरकारों, टूर ऑपरेटरों, एयरलाइंस और भारतीय यात्रा उद्योग के होटल व्यवसायियों सहित लगभग 50 हितधारकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डब्ल्यूटीएम में अपनी सांस्कृतिक विविध ता और पर्यटन प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया 

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0 की शुरूआत डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। यह अभियान 1 नवंबर 2024 को शुरू हुआ और 30 नवंबर 2024 तक चलेगा। यह अभियान पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा 800 शहरों और जिलो में देश भर में चलाया जा रहा हैं। इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना हैं। यह अभियान फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग करके पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा |

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की अंतर्राष्ट्रीय धन हस्तांतरण की रीयल टाइम ट्रैकिंग

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की अंतर्राष्ट्रीय धन हस्तांतरण की रीयल टाइम ट्रैकिंग

आईडीएफसी फर्स्ट बैक ने अंतर्राष्ट्रीय धन हस्तांतरण के लिए रीयल टाइम ट्रैकिंग शुरू की है। इसके साथ ही आईडीएफसी फर्स्ट बैंक विदेश में भेजे गए धन के लिए रीयल टाइम ट्रैकिंग की सुविध देने वाला पहला भारतीय बैंक बन गया हैं। यह सेवा स्विफ्ट के साथ साझेदारी में विकसित की गई है। यह सेवा बैंक के मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध हैं। रीयल टाइम ट्रैकिंग के साथ बैंक ने ग्राहकों को अपने सीमा पार लेनदेन की निगरानी करने का अधिकार दिया है।

भारतीय सेना में एएसएमआई मशीन पिस्तौल का समावेश

भारतीय सेना में एएसएमआई मशीन पिस्तौल का समावेश

देश की आत्मनिर्भरता की पहल को बढ़ावा देते हुए भारतीय सेना द्वारा उत्तरी कमान में 550 एएसएमआई मशीन पिस्तौल शामिल की गई हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय सेना के कर्नल प्रसाद बंसोड ने मिलकर इस हथियार को विकसित किया है। और इसका निर्माण हैदराबाद स्थित एक भारतीय कंपनी द्वारा किया जा रहा हैं। यह भारत निर्मित हथियार आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। बुलपप हथियार का लाभ यह है कि बैरल की लंबाई कम किए बिना हथियार की कुल लंबाई को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

भारत की क्षय रोग (टीबी) रिपोर्ट

भारत की क्षय रोग (टीबी) रिपोर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक क्षय रोग रिपोर्ट 2024 के अनुसार यह दर वैश्विक औसत गिरावट 8.3% से दोगुनी है । भारत ने 2025 तक टीबी को समाप्त करने के लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया था ।

वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत की तनुश्री पांडे का रजत पदक

वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत की तनुश्री पांडे का रजत पदक

भारत की तनुश्री पांडे ने चीन के जिंगशान में वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में सॉफ्ट टेनिस में रजत पदक जीता। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में तनुश्री ने अपनी जापानी प्रतिद्वंद्वी को 4-3 से हराया।

Disclaimer:
इस लेख में संदर्भित सभी समाचार स्रोत प्रतिष्ठित प्रकाशनों से लिए गए हैं, जिनमें The HinduTimes of IndiaIndia Today, and Press Information Bureau (PIB) शामिल हैं। प्रदान की गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है।

इसके अतिरिक्त, इस लेख में शामिल सभी चित्र AI द्वारा उत्पन्न किए गए हैं और केवल विज़ुअलाइज़ेशन उद्देश्यों के लिए हैं। वे वास्तविक घटनाओं या व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Press ESC to close